

नर्मदापुरम / भगवान शिव की आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में इस वर्ष शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा के सानिध्य में आगामी 15 फरवरी (रविवार) को नगर में दो भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जो विशेष ‘अमृत योग’ में संपन्न होंगे।
सुबह शारदा कॉलोनी में हुआ दिव्य महाअभिषेक
दिन की शुरुआत नर्मदा विहार पब्लिक स्कूल, शारदा कॉलोनी में भव्य “महाशिवरात्रि महोत्सव” के साथ होगी। सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगीतमय महारुद्राभिषेक और दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों शामिल हुए।
दोपहर: रिवर व्यू कॉलोनी में गूंजेंगे शिव के जयकारे…
इसी क्रम में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रिवर व्यू कॉलोनी, मालाखेड़ी में विशेष आयोजन किया जाएगा। यहाँ श्रद्धालु द्वादश पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करेंगे। इस सत्र का मुख्य आकर्षण संगीतमय महारुद्राभिषेक और विशेष रूप से आयोजित होने वाली ‘भस्म आरती’ होगी, जो उज्जैन की तर्ज पर भक्तों को मंत्रमुग्ध करेगी।
आयोजकों की अपील…..
आचार्य पं. हरिओम मिश्रा एवं समस्त रिवर व्यू कॉलोनी के शिवभक्तों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्म लाभ उठाएं।

