
नर्मदापुरम / आगामी त्यौहारों को लेकर शनिवार को थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। होली और रंग पंचमी एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व्यवस्था हेतु रूपरेखा बनाई। थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने कहा कि होली एवं रंग पंचमी और हुड़दंग का त्यौहार है। जो शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाएंगे उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। शांति समिति की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, एमपीईवी के अधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

