
नर्मदापुरम / सकारात्मक सोच सार्थक पहल ग्रुप के सदस्यो द्वारा नर्मदा जयंती के लिए आटे के दिए बनाने प्रारम्भ किए। ग्रुप की अध्यक्ष मोनिका चौकसे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हम आटे के दिए कई वर्षों से बना रहे हैं और उन्हें घाट के आसपास दुकानदारों को भी देते है और सभी से आग्रह किया कि मां नर्मदा को प्रदूषित होने से बचlने के लिए हम सब हर संभव प्रयास करें। साथ में सभी ने संक्रांति पर्व पर हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम भी किया। इस अवसर पर ग्रुप की संयोजक मोनिका चौकसे, अर्चना पुरोहित, पद्मा बाजपेई, संध्या थापक, भारती अग्रवाल, ममता शर्मा, नीता भट्टाचार्य, वंदना शर्मा, भारती चौकसे, आरती चौकसे, विनीता पटेल, अनुजा मिश्रा आदि उपस्थित थे।

