

इटारसी / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति बहनो ने भारत माता चौराहे के पास मालवीयगंज में सुनील रजनी मालवीय के द्वारा आयोजित भागवत कथा के विश्राम दिवस में आचार्य पं. सुनील शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इसके पूर्व में सभी मातृ शक्ति कलश यात्रा में भी शामिल हुई थीं। कथावाचक ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा में भगवान नारायण के अवतारों का ही विस्तृत वर्णन है। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से मन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। ये आयोजन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। व्यास पीठ का पूजन करने मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी, नगर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी, रुक्मणी बामलिया, मंजू बाथरी, उषा मालवीय, ज्योति गोहिया एवं प्रीति मालवीय आदि उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया के द्वारा प्रदान की गई।

