
नर्मदापुरम / पिपरिया मटकुली रोड मोहगाँव के समीप दो बाईक सवार की आपस मे टक्कर हो गयी। सूचना मिलते हि घटना स्थल पर डायल 112 मे आरक्षक अनिल तथा रक्षा समिति के अजय सराठे तथा आकाश अहिरवार घटना स्थल पर पहुंच कर घायल पिता पुत्र को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहा उनका इलाज जारी है । घटना के बाद बाईक सवार आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

