घर में मिला था युवक का शव
थाना प्रभारी सहित टीम ने धर दबोचा
दयाराम फौजदार नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम निमसाड़िया में एक युवक के घर से शव बरामद किया गया था । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को निमसाड़िया के पास से अरेस्ट कर जेल भेज दिया । ज्ञात होगी गुरुवार को एक युवक का शव निमसाड़िया में मिला था, जिस पर हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम निमसाड़िया में 35 साल के एक युवक गुरु प्रसाद पटेल आया था। वह कुलामड़ी का रहने वाला था और अपने रिश्तेदार अशोक चौरे के यहां आया था । निमसाड़िया के अशोक से उनकी मोटरसाइकिल को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसको लेकर गुरु प्रसाद पटेल की हत्या की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके घर पर युवक का शव पड़ा है तो पुलिस ने कार्रवाई कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी।
आरोपियों ने बुलाया, शराब पिलाई और फिर की मारपीट
बताया जाता है कि मृतक गुरु प्रसाद आरोपी अशोक चौरे की बाइक ले आया था। इसको लेकर दोनों में विवाद था । आरोपी अशोक ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर गुरु प्रसाद की हत्या कर दी। उसे शराब पीने के बहाने बुलाया और फिर विवाद कर उसकी मारपीट की उसने दम तोड़ दिया । इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि आरोपी रिश्ते में मृतक के जीजा का बड़ा भाई है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, एएसआई गणेश रघुवंशी , प्रवीण शर्मा , आरक्षक शुभम , बृजेश राठौर और भूपेंद्र वर्मा शामिल थे।
