दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि 24 जनवरी से 8 मार्च तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें राजनीति, सरकारी और निजी क्षेत्र, सशस्त्र बल, पुलिस, सिविल सेवाएं, खेल, कला, संस्कृति, चिकित्सा क्षेत्र, पत्रकारिता, ड्रोन दीदी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम आदि शामिल हैं।
