नर्मदा पुरम।
शहर के शिक्षक और रिटायर्ड प्रिंसिपल महादेव प्रसाद मिश्रा का रविवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री मिश्रा शिक्षक संघ से भी जुड़े रहे। श्री मिश्रा की छवि एक सख्त और अनुशासन प्रिय शिक्षक की थी। श्री मिश्रा सरल, सहज और मिलनसार शिक्षक थे। उन्होंने अपनी सेवाएं शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में दी। रविवार को राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनकी छोटी पुत्री अचला मिश्रा ने दी। उन्हें अंतिम विदाई देने उनके शिक्षक साथी, नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।