

नर्मदापुरम / सराफा बाजार के पास एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल की मदद से ही आग पर नियंत्रण पाया जा सका। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सतरस्ते के पास टपों में आग लगने की घटना हुई थी। शहर में दुकानों में आग लगने का यह दूसरा मामला सामने आया है।

