
नर्मदापुरम / खेड़ापति कीर्तन मण्डल आगामी 29 नवंबर से 5 दिसम्बर, 2026 तक जगदीशपूरा स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने जा रहा है।
जिसमें गोवर्धन धाम मथुरा से पधारें आचार्य पंडित यादराम शास्त्री व्यास पीठ से कथा का रसपान कराएंगे।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा तथा 29 नवंबर को कलश शोभायात्रा प्रातः 9:30 बजे सेठानी घाट से श्रीराम मंदिर आएगी।
यह जानकारी देते हुए खेड़ापति मण्डल के सदस्य सोमनाथ सिंह गौर ने सभी धर्म प्रेमीयों को कथा का आनंद और धर्म लाभ आमंत्रण और श्रवण हेतु पधारने का निवेदन किया है।

