
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिले में लगभग साढ़े चार वर्षों तक यातायात उप पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएँ देने वाले संतोष मिश्रा का सतना स्थानांतरण होने पर सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से उनसे सौजन्य भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के एडवोकेट सिद्धार्थ आर्य ने श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
श्री मिश्रा के कार्यकाल में सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर अनेक अभियान संचालित किए गए। उनके कार्यकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
एडवोकेट सिद्धार्थ आर्य ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रशासन और नागरिकों के बीच आपसी सहयोग एवं संवाद अत्यंत आवश्यक है। जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों के प्रयासों का सम्मान किया जाना चाहिए।
सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने संतोष मिश्रा के सतना में नवीन पदस्थापना पर उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर फाउंडेशन से जुड़े अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

