
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल जुम्मेराती परियोजना शहरी के सेक्टर 01 में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत 60 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत “जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता” एवं हब के अंतर्गत मासिक थीम अनुसार जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता श्रीमती आरती तोमर, प्रमिला शर्मा, सावित्री सेन, सुमनलता शर्मा उपस्थित छात्र/छात्राओ को बाल विवाह एवं बालिकाओं के समान महत्व, देखभाल और अवसरों पर पारिवारिक संवाद की जानकारी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 181 राष्ट्रीय महिला हेल्प लाईन, चाईल्ड हेल्प लाईन नं. 1098 व साईबर अपराध के लिये 1930 साईबर हेल्प लाईन लाईन की जानकारी दी तथा छात्र/छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अंतर्गत शपथ दिलाई। स्कूल प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बताया गया कि कानूनन 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जिसे सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है, शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। साथ ही केंद्र क्रमांक 20 बालागंज स्कूल में भी सेल्फी विथ डॉटर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वार्ड की सभी बालिकाएं पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शहनाज खान, शबनम बानो, अलका तिवारी उपस्थित रही।

