
नर्मदापुरम / पत्रकार भवन पीपल चौक पर चल रही 3 दिन से हड़ताल को कांग्रेस के अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत ने अपना समर्थन दिया और कहा कि विस्थापन एवं आर 225 की भूमि से संबंधित समस्याओं तथा विस्थापित परिवारों को पूर्व में दिखाई गई भूमि का अधिकार एवं आवंटन अभी तक नहीं मिलने के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सभी ग्रामीण द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गया कि ग्राम के प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए 3 दिन से अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। यह किसान आदिवासियों की लड़ाई लड़ी जा रही है, उसका मैं समर्थन करता हूं और जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि प्रभावित परिवारों को उनके साथ न्याय शीघ्र प्रदान कर और जो पूर्व में वन विभाग द्वारा जो भूमि दिखाई गई थी वह शीघ्र नियम अनुसार इस भूमि का आवंटन विस्थापित परिवारों को किया जाए ताकि वे अपना जीवन यापन एवं खेती किसानी का कार्य सुचारू रूप से कर सके। प्रशासन शीघ्र ध्यान दें नहीं तो हम सब एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करते हुए विकराल आंदोलन करेंगे।

