
नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में कल 28 नवंबर को दोपहर 11 बजे कुसुम महाविद्यालय हॉल में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि पार्षद ईश्वरदास जमीदार ने बताया कि कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संविधान पर व्याख्यान होगा। महाविद्यालय प्राचार्य ए. के. यादव एवं सांसद प्रतिनिधि जमीदार ने सभी छात्र छात्राओं जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

