
नर्मदापुरम / प्रदेश के होमगार्ड सैनिकों की ओर से अखिल भारतीय होमगार्ड न्याय मंच के प्रवक्ता देवीसिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर अपील की है कि अनुशासन के शिकंजे में कसे हुए प्रदेश के लाचार होमगार्ड सैनिकों को मानवीय आधार पर तत्काल न्याय प्रदान किया जाए। कोर्ट कचहरी से हटकर आपसी समाजस्य के आधार पर होमगार्ड सैनिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।। 06 दिसबर 2026 को होमगार्ड स्थापना दिवस के सुअवसर पर भोपाल के कार्यक्रम में परेड की सलामी लेने के पश्चात मुख्यमंत्री के द्वारा ही होमगार्ड सैनिकों की सेवा निवृति की आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की जाए।
पिछले एक वर्ष से रुका हुआ बाध्य कॉल ऑफ की राशि और वर्ष 2011 से ईपीएफ की राशि का भी भुगतान तत्काल करवाया जाए।।।
साथ ही सैनिकों को सेवा निवृति के बाद वृद्धावस्था में जीवन यापन हेतु पेंशन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाए।
उपरोक्त संबंध में मानवीय आधार पर तत्काल कार्यवाही कराना भी सुनिश्चित की जाए…..
प्रदेश के होमगार्ड जवान और उनके आश्रित परिवार जन सदैव हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी रहेंगे।

