
नर्मदापुरम् / कला जगत संगीत, साहित्य, कला, संस्कृति से जुड़े बहुआयामी कार्यक्रमों का आयोजन विगत सोलह से अधिक वर्षों से निरंतर करता रहा है । प्रतिवर्षानुसार ‘नर्मदा संस्कृति उत्सव 2026’ शनिवार दिनांक 28 नवंबर 2026 को मध्याह्न 12 बजे से शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय सभागार में आयोजित होगा ।
उत्सव की प्रथम प्रस्तुति ‘सितार वृन्द’ सितारी बाबा अकादमी, भोपाल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जायेगी । तत्पश्चात् आकाशवाणी- दूरदर्शन ग्रेडेड कलाकार ओम प्रकाश शर्मा (नर्मदापुरम्) का बुन्देली लोक गायन होगा। अगली कड़ी के रूप में डॉ. संतोष व्यास द्वारा लिखित पुस्तक ‘मुक्तक काव्य में युगचेतना’ का विमोचन होगा ।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नर्मदापुरम् कला जगत के सचिव डॉ. नमन तिवारी ने सभी संगीत एवं साहित्य प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने और उत्सव को सफल बनाने अपील की है ।

