
सोहागपुर / प्रदीप दिवोलिया / गुरुवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नर्मदापुरम जिले की कार्यपालन यंत्री मीनाक्षी चौधरी द्वारा नगर सोहागपुर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री द्वारा नगर परिषद के फिल्टर प्लांट का भी अवलोकन किया गया। आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुचारू एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा एवं उपयंत्री बृजेश खानोरकर उपस्थित रहे।

