
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत कराई जा रही निशुल्क रजिस्ट्रियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा में एसडीएम श्री विजय राय द्वारा रजिस्ट्री निष्पादन की न्यून प्रगति वाले ग्रामों में भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान एसडीएम सिवनी मालवा ने ग्राम शिवपुर तथा बिसौनीकला में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री निष्पादन हेतु लगाए गए कैंप तथा डोर टू डोर कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जांची। एसडीएम ने समय सीमा में उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश मौके पर उपलब्ध राजस्व तथा ग्राम पंचायत टीम को दिए। कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर इसी सप्ताह पूर्व में अपर कलेक्टर नर्मदापुरम राजेश शुक्ला द्वारा भी तहसील सिवनी मालवा एवं शिवपुर में सभी पटवारियों के साथ बैठक लेकर स्वामित्व कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया था। तहसील सिवनी मालवा तथा शिवपुर के सभी पटवारियों द्वारा अपने ग्रामीण स्तरीय अमले के साथ सतत रूप से रजिस्ट्री निष्पादन का कार्य कराया जा रहा है।
शासन की महत्वाकांक्षी योजना “स्वामित्व अभियान” के तहत प्रत्येक ग्राम में आबादी भू अधिकार अभिलेख के रजिस्ट्री निष्पादन का कार्य किया जा रहा है। जिसकी सतत निगरानी प्रशासन द्वारा की जा रही है।

