

नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा सोमवार दिनांक 23 नवंबर 2026 को प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में संभागीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। आयोजन के सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. पांडे एवं वरिष्ठ प्राध्यापक भारती दुबे तथा डॉ. पुष्पा दुबे द्वारा सयुक्त रूप से मां सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ. जी. सी. पांडे एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न संभागों से आए हुए टीम मैनेजर, मैच रैफरी आदि का स्वागत किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पांडे एवं डॉ. भारती दुबे द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित किया गया। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 10 महाविद्यालय टीम के 117 खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली गई थी। जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच नर्मदा महाविद्यालय और पीजी पिपरिया के बीच हुआ। इस रोमांचक और काफी कड़े मुकाबले में नर्मदा महाविद्यालय ने 12-7 से पीजी पिपरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल वी. एस. एस. एस. भोपाल और पीजी हरदा के बीच में हुआ। जिसमें भोपाल टीम ने हरदा महाविद्यालय पर विजय हुई । फाइनल मैच वी.एस एस. एस. भोपाल और नर्मदा महाविद्यालय के बीच में हुआ। भोपाल टीम ने बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए नर्मदा महाविद्यालय पर 12- 03 से विजय प्रात की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। जो अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में ऑस्कर एरिन मौजिज हैंडबॉल कोच, विनोद साहू, सुमित कहार, निखिल मीणा ने मैच रेफरी के दायित्व का निर्भर किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. पांडे एवं धर्मेंद्र सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता की सफल आयोजन के लिए डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा टेक्निकल विशेषज्ञ डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ. तरुण रावत, डॉ. संजीव कैथवास, डॉ. नरेंद्र कुमार पांडे, डॉ. राहुल सराठे, महेंद्र पचलानिया का विशेष सहयोग रहा । प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा चयन समित सदस्यों, आब्जर्वर तथा आयोजन समित के सदस्यों डॉ. पी. आर मानकर, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. आर. के चौकीकर डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. काजोल सेन, डॉ. धीरज खातरकर डॉ. मनीष चंद्र चौधरी, जलज श्रीवास्तव, अनिल सेनी, रवि एवं महाविद्यालय स्टाफ, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

