नर्मदापुरम / रविवार को डॉक्टर योगेश मोहन सेठा के निवास पर स्वदेशी जागरण मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सेठा ने स्वदेशी जागरण की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा नव भागीरथ दत्तोपंत ने 22 नवंबर 1991 को स्वदेशी जागरण मंच की नीव रखी, एक ऐसा विचार राष्ट्र के सामने रखा जो देशभक्ति स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत था। ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ की भी स्थापना की। उन्होंने पूंजीवाद माडल, वामपंथी मार्क्सवाद वित्तीय माडल के विकल्प के रूप में हिन्दू इकोनॉमिक का माडल रखा । आज उनके विचार और दूरदर्शिता हमारा मार्गदर्शन कर देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जा रहे हैं। विचार विभाग प्रमुख संजय शर्मा ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के स्वदेशी आंदोलन के विचारों को विस्तार से बताया। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने स्वदेशी आंदोलन से देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच नर्मदापुरम के जिला संयोजक आशीष भदोरिया, जिला सह संयोजक इंद्र मोहन दुबे, दशरथयादव, भा.म.संघ दशरथ तिवारी, यामिनी सेठा, जागृति भदौरिया जूही सेठा, मनोरमा चौहान, अन्नपूर्णा चौहान बीएमएस से दशरथ तिवारी, निखिल कीर आदि उपस्थित रहे।

