



नर्मदापुरम / इटारसी / संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती नामदेव समाज विकास परिषद, नामदेव युवा परिषद एवं नामदेव समाज महिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सरला मंगल भवन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता पाठ, भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आगे आना होगा। शुभारंभ संत नामदेव जी महाराज के स्मरण एवं वंदन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम संत नामदेव जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद हवन-पूजन एवं चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों ने संत नामदेव जी की आरती उतारी। इस अवसर पर अंकित रेस्टोरेंट की ओर से संत नामदेव जी को 56 भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती का आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं शिक्षा के प्रोत्साहन के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरदा से आए अतिथि एवं हरदा समाज जिलाध्यक्ष प्रमोद बोरसे ने कहा कि हम सभी को समाज को संगठित करने की दिशा में आगे आना चाहिए। समाज की उन्नति और विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। हरदा के मीडिया प्रभारी नारायण नामदेव ने कहा कि कोई भी समाज तभी मजबूत होता है, जब समाज के लोगों में एकजुटता होती है। आपसी सहयोग और संगठन की भावना से ही समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जनौरिया ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में संभागीय स्तर पर समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाए। इसके लिए वे अपने स्तर पर प्रयास करेंगे, ताकि समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिल सके। हरदा समाज के सचिव नीरज नामदेव ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समाज के सभी लोगों को संगठन के साथ जुडक़र समाजहित में कार्य करना चाहिए। महिला परिषद अध्यक्ष स्वर्णलता छेनिया ने कहा कि हमें अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहना होगा। जब समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर कार्य करेंगे, तभी समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी समाजजनों को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास में सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर समाज पदाधिकारी राहुल शरण, कैलाश नामदेव, गौहरपाल नामदेव, अतुल नामदेव, एड. राजेश नामदेव, कपिल सिंगारे, धर्मेन्द्र जनौरिया, वैभव शरण, सचिन शरण, डॉ. अविनाश नामदेव, अभिषेक नामदेव, अनुराग नामदेव, अर्पित नामदेव एवं अंकित रेस्टोरेंट संचालक मोहनलाल नामदेव सहित महिला परिषद संयोजक श्रीमती संगीता जनौरिया, राखी शरण, प्रतिभा नामदेव, पूजा नामदेव सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, बच्चे एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के संरक्षक एवं प्रांतीय सलाहकार लीलाधर नामदेव, संरक्षक डॉ. रमेश नामदेव, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जनौरिया, नामदेव समाज विकास परिषद के नगर अध्यक्ष पूनमचंद बंटी नामदेव, महिला परिषद अध्यक्ष स्वर्णलता छेनिया उपस्थित रहे। वहीं हरदा से आए अतिथियों में हरदा समाज जिलाध्यक्ष प्रमोद बौरसे, मीडिया प्रभारी नारायण नामदेव, सचिव नीरज नामदेव एवं माणकचंद रूणवाल तथा निशांत नामदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन समाज संगठन के पूर्व सचिव रामचरण नामदेव ने किया।
बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जीता सभी का दिल….
सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों कात्यायनी नामदेव, रूद्र नामदेव, अथर्व नामदेव, आदित्य नामदेव, तनिष्का मोयल, समृद्धि नामदेव, आद्या शरण, आराध्य शरण, ऐश्वर्य नामदेव, गौरी नामदेव, वेद नामदेव, संस्कृति नामदेव, वाल्या नामदेव, नित्या नामदेव, दर्श नामदेव, कनक नामदेव, देवांश नामदेव, आद्विक नामदेव, समृद्धि एवं ऐश्वर्या नामदेव ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।वहीं कविता पाठ में राघव नामदेव, दर्श नामदेव एवं हंस तिजोरे ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोरी। बच्चों ने नृत्य, चित्रकला एवं गीतों के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित…..
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नगर एवं समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजली नामदेव को समाज के वरिष्ठ सदस्य रामचरण नामदेव द्वारा 1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी क्रम में कक्षा 12वीं मध्यप्रदेश बोर्ड में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा गीतांजलि नामदेव, कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ऋषिका नामदेव एवं कक्षा आठवीं में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रीतिका नामदेव को भी मंच से सम्मानित किया गया।अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

