
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री अनिल परते ट्रॉफी अंडर-18 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित हो रहा है जिसके लिए नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन सिंह राजपूत द्वारा टीम घोषित कर दी गई है। प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम एवं हरदा के मध्य खेला जाएगा । नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में नर्मदापुरम बैतूल एवं हरदा जिले की टीम हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर सिलेक्टरों द्वारा डिवीजन की टीम बनेगी जो आगामी दिसंबर माह में एमपीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टीम का चयन जिला सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया है।
इसमें शामिल खिलाड़ियों की सूची—–
1/शरद चौरे,
2/पूर्वेश माथनकर,
3/प्रियव्रत पटेल कप्तान,
4/आरफ कुरैशी,
5/समीर ठाकुर,
6/आकिब खान,
7/प्रमोद मेहरा,
8/युवराज मेहर,
9/कृष्णा पटवा,
10/जयंत रजक,
11/गौरव गौर,
12/विराट राजपूत,
13/पीयूष कुशवाहा,
14/अथर्व पटेल,
15/अंकुश सराठे,
16/आर्यन चौरे,
17/अरिंदम पाठक,
18/देवांश पटेल,
स्टैंड बाय….
1/रुद्रा शिवहरे,
2/वेदांश सिंह चौहान,
3/गर्व यादव,
कोच:नीरज गौर,
मैनेजर – सुनील कोलोसिया।

