
नर्मदापुरम / एक दिन पहले कुलामडी बाईपास पर दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लड़कियां घायल हुई तो स्थानीय निवासियों ने गड्ढे के पास लाल बोतल और अपने निजी गमले रखकर गड्ढे पर संकेतक लगा दिए। लेकिन क्या यह संकेतक दुर्घटना को रोक सकते हैं। वही लगभग आधे मार्ग पर एक पेड़ झुककर मार्ग को अवरुद्ध कर रहा है। वही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रोड को लगभग लगभग अपने कंस्ट्रक्शन एरिया में ही शामिल कर लिया है, बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। हल्का वाहन हो या भारी वाहन वा मुश्किल निकल पा रहे हैं। निरंतर दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई है और इसी गड्ढे भरे मार्ग पर आम जनता आम परिवहन आवा गमन करने को मजबूर है। दूसरी ओर अमला रात हो या दिन पुलिस महानिरीक्षक के बंगले के सौंदर्य करण में निष्ठा के साथ लगा हुआ है, आम जनता के लिए बजट नहीं है। जन चर्चा है कि आम जनता के लिए अमला नहीं है, खास के लिए सब कुछ उपलब्ध है।

