
नर्मदापुरम / केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला नर्मदापुरम के प्रसिद्ध बांद्राभान मेले में दिनांक 22 से 24 नवंबर 2026 तक “विकसित भारत @2047” विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में विकसित भारत @2047, स्वच्छता ही सेवा, सुपोषण, वीबी-जी राम जी सहित केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक छायाचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक उपलब्धियों तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भावी विकास दृष्टि से अवगत कराना है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ 22 नवंबर 2026 को प्रातः मेले के शुभारंभ के साथ किया जाएगा। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा सभी नागरिकों से प्रदर्शनी में सहभागिता कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकास संबंधी जानकारियों का लाभ लेने की अपील की गई है।

