
नर्मदापुरम / शैक्षिक संवाद में नोडल कुंअर सिंह वाडिवा ने उपस्थित होकर गणित विषय के अंतर्गत घटाव की चुनौतियां एवं समाधान पर चर्चा की। सहजकर्ता श्रीमती संगीता पुरोहित एवं कक्षा 1 से 2 की सहजकर्ता नूरजहां खान द्वारा घटाव करते समय बच्चों की सामान्य चुनौतियों को पहचानना और उनके कर्म को समझना उधर वाले घटाओं में दहाईयों रिकॉर्ड के संबंध पर काम करने के लिए शिक्षक संदर्शिका में दिए गए अलग-अलग तरीकों को समझना घटाओ की गतिविधियों में जादुई पिटारा लर्निंग किट तथा विद्यालय में उपलब्ध सामग्री का उपयोग करना अक्टूबर में बनाए गए शिक्षण योजना के अनुभव साझा करना और घटाव पर अपनी अगली योजना तय करना आदि के बारे में समझाया।
श्रीमती संगीता पुरोहित द्वारा आज का विषय घटाओ चुनौतियां एवं समाधान है और संवाद का उद्देश्य को साझा किया चार-चार शिक्षकों को चर्चा के समूह में विभाजित किया गया। हर शिक्षक ने अपनी डायरी से अक्टूबर की असाइनमेंट का अनुभव और प्रमाण पत्र साझा किया। बोर्ड पर तीन कालम बनाकर बाद में दर्ज किया गया कि क्या चुनौतियां आई, क्या प्रमाण मिला, भाग 2 की शुरुआत 10 मिनट पहले कुछ दिखाएं बिना पूछे गई घटाव करते समय आपके बच्चे कहां गलती करते हैं। चार-पांच शिक्षकों द्वारा दिए गए उत्तर बोर्ड पर लिखे गए, फिर 5 मिनट में फिर दो-तीन जोड़ियां से विचार सुना गया। प्रस्तुतियों के बाद लर्निंग किट और जादुई पिटारा की सामग्री हाथ में लेकर दिखाई गई कि घटाव के लिए कौन-कौन सी सामग्री उपयोगी है।
समापन पर चर्चा की गई पोस्ट संवाद असाइनमेंट समझाया गया एक वाक्य का संकल्प लिखवाया गया अंत में फीडबैक फॉर्म भरवारा गया।
एवं पोस्ट वर्क दिया जाकर शैक्षिक संवाद का समापन किया गया।

