
नर्मदापुरम / जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त शिक्षकों को कक्षा दसवीं एवं 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा फल परिणाम लाने के निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य के द्वारा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि को समय पर खर्च नहीं करने के कारण सख्त चेतावनी जारी की एवं निर्देशित किया कि यह राशि प्रत्येक योजना की मद बार 15 दिवस के अंदर भंडार क्रय नियमों का पालन करते हुए एसएमसी के अनुमोदन उपरांत खर्च करने के निर्देश दिए। विद्यालय में कक्षा 9 से 12 की 6 माही परीक्षा संचालित होना पाई गई। विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों की नियमित कक्षाओं को संचालित कर उनकी रिमेडियल क्लासेस चालू करने के निर्देश दिए। प्रजापति ने प्राचार्य तथा विद्यालय की शिक्षकों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार विद्यालय में बच्चों को खेलकूद गतिविधियां, विधिवत शौचालय व्यवस्था, पानी भराव की स्थिति में कक्षाओं के कक्षों को व्यवस्थित करना। खेल मैदान पर व्यवस्थित रूप से सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी शिक्षकों को चेतावनी दी कि यदि यह कार्य समय पर नहीं होते हैं तो प्राचार्य एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

