

नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर देव उठनी ग्यारस नगरपालिका नर्मदापुरम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बाजार क्षेत्र में एकत्रित हुए भारी मात्रा में गन्ने का कचरा सहित अन्य कचरे को रात्रिकालीन सफाई अभियान के तहत हटाया गया। इस दौरान ट्रालियों से कचरा निकाल कर ट्रेचिंग ग्राउंड भेजा गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा रात भर स्वच्छता अभियान की मानिटरिंग की गई।
स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में स्वच्छता कर्मियों ने रात भर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। नगरपालिका की स्वच्छता टीमों ने सड़कों की साफ-सफाई, कचरा उठाव, विशेष ध्यान केंद्रित किया। रात्रि के समय हुई इस सघन सफाई के बाद शहर की सड़कें साफ-सुथरी और व्यवस्थित नजर आईं, जिससे मानो स्वच्छता का दीप प्रज्वलित हो उठा हो। इस अभियान के दौरान स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी, सतीश यादव, स्वच्छता टीम मौजूद थी।
नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आग्रह किया कि नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में नागरिकगण बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने नगर को सबसे सुंदर और स्वच्छ नगर बनाएं।

