


नर्मदापुरम / इटारसी में एक ऐसा युवा है, जिसे लोग खतरों का खिलाड़ी कहते हैं, नाम है हर्ष प्रजापति। काम ऐसा कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन हर्ष के लिए ये रोज का काम है – सांप पकड़ना।
कितना भी विषैला सांप क्यों न हो, हर्ष भाई के हाथों से बचता नहीं है। बचने से तात्पर्य मारना नहीं, बल्कि पकड़ना और जंगल में सुरक्षित छोड़ना है। और इसमें हर्ष प्रजापति माहिर हैं।
ताजा मामला पुरानी इटारसी का है। यहां तरुण शुक्ला के घर में सांप निकला। सांप देखते ही तरुण शुक्ला ने तुरंत सर्पमित्र हर्ष प्रजापति को सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्ष मौके पर पहुंचे और बड़ी ही सूझबूझ से सांप को पकड़ लिया। सांप को मारने के बजाय उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया।
हर्ष का साफ संदेश है – सांप दिखे तो डरें नहीं, मारें नहीं। सांप भी पर्यावरण का हिस्सा हैं, उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है।
हर्ष प्रजापति ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके घर, खेत या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे, तो उसे मारने के बजाय उन्हें सूचना दें।
संपर्क – हर्ष प्रजापति : 95162 44705…..
इटारसी में अब लोग सांप निकलने पर हर्ष को ही याद करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि हर्ष आएंगे, सांप को सुरक्षित पकड़ेंगे और जंगल में छोड़ आएंगे।

