

नर्मदापुरम / नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान पर प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर लगने वाले 05 दिवसीय बांद्राभान मेले का आयोजन इस वर्ष दिनांक 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में बांद्राभान मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक 21 नवंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा मेला स्थल पहुंचकर घाटों, ड्यूटी स्थलों, पार्किंग स्थलों एवं अस्थायी पुलिस चौकी का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को पूर्ण सजगता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने, एसडीआरएफ (SDRF) टीम को नावों के माध्यम से सतत पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए थाना प्रभारी यातायात को भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी नर्मदापुरम जीतेंद्र पाठक, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा और रक्षित निरीक्षक नरेन्द्र त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मेला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की मुख्य बातें:
अस्थायी पुलिस चौकी…..
किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए लिए मेला परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। जो कि 24*7 कार्यरत रहेगी।
सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानीः संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
चार सेक्टरों में विभाजनः बेहतर निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए संपूर्ण मेला परिसर को 04 सेक्टर में बांटा गया है।
21 पार्किंग स्थल: मेले में आने वाले वाहनों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए…..
21 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
350 पुलिसकर्मियों की तैनातीः सुरक्षा व्यवस्था में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रभारी), 06 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और 10 निरीक्षक (टीआई) सहित कुल 322 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

