
नर्मदापुरम / पिपरिया / प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की पारदर्शिता भोजन में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली चार शालाओं में भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेशानुसार जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में नवीन जेएमएस जमारा डाईस कोड क्रमांक 23370605102 जीएम एस नवीन डाईस कोड क्रमांक 23370602702 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खापरखेड़ा डाईस कोड क्रमांक 23370603007 एवं नवीन जीएम एस 23370603802 रजौला में आज से प्रारंभ होगा।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत लाभान्वितों बच्चों का सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित विलेज रिसोर्स पर्सन के द्वारा इन पांच बिन्दुओं पर केंद्रित होगा जिसमें इन बिंदुओं पर सामाजिक अंकेक्षण के कार्य पर चर्चा होगी।
1- किताबें-यूनिफॉर्म -समय पर मिली या नहीं?
2- पढ़ाई -शिक्षक समय पर नियमित स्कूल आते हैं ?
3- सुविधाएं -भवन शौचालय एवं सुरक्षा के इंतजाम कैसे हैं?
4-बजट-कितना मिला कहा खर्च? 5-शिकायतें-बच्चों अभिभावकों की समस्याएं दूर हुई कि नहीं?
इसके साथ ही शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अनुसार प्रति दिवस मीनू अनुसार भोजन प्रदान किया जा रहा है कि नहीं समूह को प्रतिमाह मानदेय राशि का भुगतान किया जा रहा है कि नहीं तथा मध्यान्ह भोजन कहां तैयार होता है इसकी भी जानकारी एकत्रित की जाएगी। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थित होकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती गीता मेहरा,सविता मालवीय सुश्री नसरीन वानो एवं ब्रजेश मेहरा द्वारा आवंटित शालाओं में उपस्थित होकर संपादित किया जावेगा।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि नवम्बर माह के तृतीय सप्ताह में ग्राम पंचायत जमारा ऊटियाकिशोर पंचायत के सम्मिलित ग्राम सेमरी किशोर, खापरखेड़ा एवं पारखी के सम्मिलित ग्राम रजौला में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यों का सत्यापन करेंगे इन शैक्षणिक संस्थाओं के कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेटर को वितरित कर दिए गए हैं।
विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाली प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में प्रथम दिवस ग्राम सामाजिक एनिमेटर उपस्थित रहकर क्रियान्वयन एजेंसी स्व-सहायता समूह रसोईया एवं संस्थाओं के शिक्षकों से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे एकत्रित की गई जानकारी का सत्यापन शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं मध्यान्ह भोजन प्रदान करने वाले स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव तथा रसोइयों से वन-टू-वन चर्चा कर आवश्यक जानकारी जमारा ऊटियाकिशोर के सम्मिलित ग्राम सेमरी किशोर खापरखेड़ा एवं पारखी के सम्मिलित ग्राम रजौला में पूर्ण करेंगे सत्यापन पश्चात द्वितीय दिवस को शैक्षणिक शाला में जनता मंच की सामाजिक अंकेक्षण विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। जनता मंच की बैठक में सरपंच जीवन सिंह, कमलेश कुमार, सुलभ गोयदानी, श्रीमती भावना राजपूत सचिव गोविंद राम साहू, फूलचंद शर्मा, प्रदीप पांडे, राम सिंह मालवीय ग्राम रोजगार सहायक राम कुमार ठाकुर, राजकुमार पटेल, मूलचंद पाल, हेमराज ठाकुर प्रधान अध्यापक महेश कुमार पटेल, दामोदर साहू महेश कुमार ग्रेवाल, कमलेश सिंह पीटीए अध्यक्ष श्रीमती शीला बाई, सोनम बाई,कमला बाई,कमला यादव, भारती राजपूत तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से जनता मंच की बैठक में प्रतिभागिता करेंगे।

