


नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गोखले के नेतृत्व में जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत एकल शास्त्रीय नृत्य एवं समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं दलों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या थापक, जिला युवा प्रभारी डॉ. संध्या राय एवं निर्णायक के रूप में कला साहित्य एवं नृत्य क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में श्रीमती रेखा रतलानी, श्रीमती यशिका शर्मा, सुश्री रुचि परमार उपस्थिति रही एवं साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गोखले की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सरस्वती वंदना में संगीत विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रेमकांत कटंकार ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. संगीता अहिरवार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दल प्रबंधकों का स्वागत करते हुए कहा कि नृत्य भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विधा है। लोक नृत्य हमारे ग्रामीण परिवेश, लोक संस्कृति एवं सामाजिक एकता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। युवा उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या थापक ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी प्रतिभागियों को पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गोखले ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि वर्ष 2026-27 के युवा उत्सव के अंतर्गत एकल शास्त्रीय नृत्य एवं समूह लोक नृत्य की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर पुनः महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव ऐसा मंच है, जहां छात्र-छात्राएं अपनी अंतर्निहित प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास एवं टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों एवं टीम प्रबंधकों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के परिणामों में एकल शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान पी .एम एक्सीलेंस महाविद्यालय, नर्मदापुरम की छात्रा शिवानी साहू ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम की सौम्या मंगलौर तथा तृतीय स्थान शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय, पिपरिया की आरती उइके ने प्राप्त किया।
समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया एवं समूह शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय, पिपरिया तथा तृतीय स्थान शासकीय कन्या महाविद्यालय, पिपरिया की छात्राओं ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी सी पांडे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. आर.बी. शाह, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. पी.आर. मानकर, डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. राजीव जैन, डॉ. आर. के. चैकीकर, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. चंद्रशेखर राज, डॉ. वंदना मगर्दे, सुश्री काजोल सेन, सुश्री रक्षा बरकड़े, डॉ. नारायण उपरेलिया, डॉ. तृप्ति कमालपुरिया, डॉ. प्रीति मालवीय, योगेश यादव, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती दीपिका राजपूत, डॉ. विजय दिवस्कर, डॉ. नीलम चैधरी, कुमारी श्वेता वर्मा, डॉ. अजय तिवारी, श्रीमती प्रीति ठाकुर, सुश्री पूजा गोस्वामी एवं सुश्री ईशा शास्त्री सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की विविधता को प्रस्तुत किया। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिक सहभागिता का अनुभव प्रदान किया।

