

नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा दिनांक 03 नवंबर 2026 को प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में संभागीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। आयोजन के सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकाश खराड़कर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी सी पांडे द्वारा सयुक्त रूप से मां सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ. अहिरवार एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि तथा विभिन्न संभागों से आए हुए टीम मैनेजर, मैच रैफरी आदि का स्वागत किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य एवं विकास खराड़कर खेल अधिकार द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित किया गया। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले भोपाल, विदिशा, सीहोर , रायसेन, बैतूल, राजगढ़ तथा नर्मदापुरम सहित सात जिलों की टीम के 123 खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर उपस्थित रहे । यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली गई थी जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच भोपाल और सीहोर के बीच हुआ इस रोमांचक और काफी कड़े मुकाबले में भोपाल ने 40-15 से सिहोर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, दूसरा सेमीफाइनल नर्मदापुरम और बैतूल के बीच में हुआ, जिसमें नर्मदापुरम टीम ने बैतूल पर विजय हुई । फाइनल मैच भोपाल और नर्मदापुरम के बीच में हुआ। काफी रोमांचक मैच होते हुए भोपाल 47- 29 से विजेता तथा नर्मदापुरम टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रतियोगिता में संतोष राजपूत, अजय राजपूत, नितेश यादव, राजेश माझी, अखिल राजपूत और साहिल चौहान मैच रेफरी का महाविद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. पुष्पा दुबे , डॉ. जी सी पांडे एवं धर्मेंद्र सिंह द्वारा ट्रॉपी दी प्रदान की। प्रतियोगिता की सफल आयोजन के लिए डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा डॉ. राहुल सराठे, डॉ. अर्चना निमोदा, महेंद्र पचलानिया, जय सिंह भदोरिया सभी आयोजन समित के सदस्यों एवं महाविद्यालय स्टाफ, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

