

नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 03 नवम्बर 2026 से 3 दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास से किया गया। युवा उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी सी पांडे, युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गोखले, जिला युवा उत्सव प्रभारी डॉ. संध्या राय, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. रागिनी सिकरवार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में छात्राओं को प्रेरित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता अहिरवार ने कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से आपको अपनी रचनात्मक प्रतिभा को तराशने का और व्यक्तित्व के विकास का अवसर मिलता है। छात्राएं तीन दिवसीय युवा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करें एवं जिला स्तर पर अपना कीर्तिमान स्थापित करें।
युवा उत्सव प्रभारी डॉ. श्रुति गोखले ने विषय प्रवर्तन करते हुए तीन दिवसीय उत्सव की थीम एवं नियमावली की विस्तृत जानकारी छात्राओं से साझा की एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। डॉ. गोखले ने बताया कि 27 प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर पर विजेता छात्राएं जिला स्तर पर सहभागिता करेंगी।
प्रथम दिवस पोस्टर निर्माण, क्ले मॉडलिंग, स्थल चित्रण, रंगोली, कार्टूनिंग, कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक नारी विषय पर पोस्टर निर्माण, भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में भारतीय जनजातीय लोक परंपरा पर क्ले मॉडलिंग, ज्ञान प्राप्ति के स्रोत पर स्थल चित्रण, भारतीय पर्व के रंग पर रंगोली, भारतीय ज्ञान परंपरा पर कार्टूनिंग, भारतीय ज्ञान परंपरा आधुनिक संदर्भ में विषय पर कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर निर्माण में प्रथम स्थान पर निर्मला राजपूत, द्वितीय स्थान पर रचना अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर नर्मदी माझी रही। क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान पर रितिका निमोदा, द्वितीय स्थान पर शिवानी कहार और अदिति गौर एवं तृतीय स्थान पर हर्षिता मिश्रा रही। स्थल चित्रण में प्रथम स्थान पर निर्मला राजपूत, द्वितीय स्थान पर मधु ठाकुर एवं तृतीय स्थान पर नर्मदी मांझी रही। रंगोली में प्रथम स्थान पर निशा शर्मा, द्वितीय स्थान पर वंशिका भदोरिया एवं तृतीय पर सुहानी मालवीय रही। कार्टूनिंग में प्रथम नर्मदी मांझी, द्वितीय मधु ठाकुर एवं तृतीय हर्षिता तिवारी रहीं। कोलाॅज में प्रथम मेघा साहू, द्वितीय भावना गौर एवं तृतीय विनीता यादव रहीं।
निर्णायक के रूप में डॉ. भारती दुबे, डॉ. संध्या राय, डॉ. आर.बी शाह, डॉ. विनीत अग्रवाल, डाॅ. वैशाली लाल, प्रो. आर के चैकीकर, सुश्री काजोल सेन, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. मनीषा तिवारी, श्रीमती नीलम चैधरी, सौरभ सिंह, कुमारी ईशा शास्त्री में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. सी एस राज, श्रीमती मनीषा बागमरे, कुमारी रक्षा बरकड़े, डॉ. नितेश पाल, डॉ. मनीष चंद चैधरी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. राहुल चैहान, श्रीमती नीलम चैधरी, डॉ. संगीता पारे, डाॅ. निशा रिछारिया, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. रफीक अली, अजय तिवारी, धीरज खातरकर, श्रीमती शिवानी जोशी, डॉ. वर्षा भिंगारकर, कुमारी पूजा गोस्वामी, कु. डोली गठोले, कु. सोनम केवट ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। युवा उत्सव के प्रथम दिवस महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राए उपस्थित रही।

