नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय, नर्मदापुरम में किया गया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनईएस महाविद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय टिमरनी की टीमों के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में एनईएस महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शासकीय महाविद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक अरुण शर्मा, प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे, क्रीड़ा प्रभारी एवं प्राध्यापक रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीणा तथा टीम प्रभारी श्रीमती अंबिका राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

