नर्मदापुरम / गुरुवार दिनाँक 22/10/26 थाना कोतवाली नर्मदापुरम को रिजना बाई निवासी ग्राम लोहारिया कला सिवनी मालवा ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की बस स्टैंड नर्मदापुरम से दोपहर में बस से उतर गई, जो नही मिली। जिसकी थाना स्टाफ द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से तलाश करने पर इंद्रा चौक के पास चन्द घंटों में तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

