नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम सांगाखेडा से शेरू अहिरवार के घर में बनी अलमारी में सांप घुस गया है। उनकी बालिका जब अलमारी से सामान हटा रहीं थीं तब उनकी नजर उस सांप पड़ी, जिसे देख घबरा गयी और घर वालों को बताया। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में टीम सर्प मित्र मोहित मेहरा और सचिन दुलारे उनके घर पहुंचे और उस सांप जो कि (indiya cobra cobra/highly venomous) करीब 5 फीट को सावधानी से सुरक्षित रेस्क्यू किया और वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

