
नर्मदापुरम / पिपरिया / आज दिनांक 22/10/2026 दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन रिछेड़ा में निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 55 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 16 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु 25 अक्टूबर को नेत्रालय भेजा जाएगा। शिविर में दृष्टि रोग विशेषज्ञ शिवम सिंह, मेघा गढ़वाल तथा प्रिंस बेलवंशी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव तथा जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

