

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बरेली में पदस्थ पटवारी अजय धाकड़ और उनके बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पटवारी अजय धाकड़ का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। वहीं, रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी उनकी कार के भीतर से उनके बच्चों के शव बरामद हुए हैं। एक ही परिवार के सदस्यों के इस तरह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के पीछे के असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं और एंगल को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है।

