
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानसुार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने नर्मदा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सघन गश्त की।
आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर 2026 को वृत्त नर्मदापुरम-अ में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 2 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई में लगभग 60 किलो महुआ लाहन और 15 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12,600 रुपये आंकी गई।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आर.पी. निमोदा, मुख्य आरक्षक दुर्गा प्रसाद मांझी, आरक्षक सुरेश सिकेरिया और विकास लोखंडे का योगदान रहा।

