
नर्मदापुरम / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी (NES) शिक्षा महाविद्यालय में एक विशेष युवा जागरूकता एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ की गई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये विद्यार्थी केवल योग करनेके लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, बल्कि अपने जीवन में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मकता जैसे गुणों को विकसित करने के लिए संकल्पित हुए हैं।”
कार्यक्रम की मुख्य झलकिया….
1. विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास किया गया।
2. योग के साथ-साथ जीवन में नशा मुक्ति और चरित्र निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
3. शिव संकल्प अभियान के तहत युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, योग शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में ध्यान लगा कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

