
नर्मदापुरम / इटारसी / पथरौटा थाना अंतर्गत नया यार्ड स्थित मालवीय कॉलोनी में माइक्रो टावर स्टॉप के पास चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां मालवीय कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शक्ति सिंह राजपूत पर सुनिश चौहान ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया । घायल शक्ति सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। उसे गहरे घाव के कारण उसे टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि फरियादी दीपक राजपूत की रिपोर्ट पर आरोपी सुनीश चौहान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई हैं, आरोपियों की तलाश जारी है।

