
नर्मदापुरम / इटारसी / सिटी थाना अंतर्गत पत्ती बाजार स्थित ईरानी डेरा में दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े तलवार, चाकू और ईंटों का जमकर चले । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है और एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से पेसो को लेकर अड़ीबाजी करने की रिपोर्ट लिखाई गई है। एक पक्ष की सोहरा बी और घायल सैफ अली का आरोप है कि रविवार दोपहर अली पिता सलीम अली नशे की हालत में मोहल्ले में तलवार और चाकू लेकर घूम रहा था और 1000 हजार रुपए मांग रहा था एवं महिलाओं-बच्चों को धमका रहा था। विरोध करने पर उसने सैफ पर चाकू और ईंटों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने थाने में पुलिसकर्मियों के सामने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं, इस हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष से अली के साथ भी मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद वह भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था। लेकिन कुछ देर बाद वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ़ लिया तथा मेडिकल कराया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने सैफ दूसरे पक्ष के सैफ अली, फायज अली, जमन अली, अफसर अली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस तरह दोनों पक्षों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईरानी डेरा में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

