
नर्मदापुरम / अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, मालाखेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं की छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा वंदना समैया द्वारा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रितु जैन ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रितु जैन, सचिव अंशु अग्रवाल, वंदना समैया, डॉ. ममता सिंह चौहान, अंजू गुप्ता, सीमा गुप्ता एवं प्रीति मालवीय सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

