

नर्मदापुरम / सेठानी घाट के पास तीन दिनों से प्राचीन बगलामुखी मंदिर काले महादेव के बाजू वाली गली के सामने कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है। नवरात्र प्रारम्भ हो गए साफ-सफाई का नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए। एक ओर तो नगर पालिका द्वारा शहर में त्यौहारी सीजन और नौ दुर्गा उत्सव को लेकर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है लेकिन दूसरी और यह कचरा पड़ा है, जिसे हटाया नहीं जा रहा है। देवी प्रतिमा के पंडाल के साज सज्जा को लेकर तैयारी भी की जा रही है। सवाल यह भी होता है कि जब नगर पालिका की कचरा गाड़ी हर वार्ड में आती है तो यह कचरा कौन डाल रहा है।

