
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित 10वीं नेशनल फ्लाइंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में समेरिटन्स स्कूल इटारसी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के जिला फ्लाइंग किक के सेकेट्री मनमोहन झिंगारे ने बताया कि चैंपियनशिप में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें अंडर 14 में विद्यालय के निशांत सिंग राजपूत ने गोल्ड मेडल और देवांश कोरी व हर्ष यादव ने सिल्वर मेडल, शिवम सिंह सोलंकी व सानिध्य धार्मिक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके आलावा अंडर 17 में दिव्यांश नीमोदा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिला फ्लाइंग किक संघ के संरक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा, प्रेसिडेंट सचिन खंपरिया, सेक्रेटरी मनमोहन झींगारे, उपाध्यक्ष लखन सोनी, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, श्रीमती जागृति सिंह, प्रशांत दीक्षित ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाडियों का इटारसी स्टेशन पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर, ढोल बाजों के साथ स्वागत किया…..
इस मौके पर ग्राम पंचायत मेहरागांव के पंच शेख फारूख, भवानी शंकर दुबे, रमेश पाटिल, अखिलेश चौकीकर, संतोष धार्मिक, स्वतंत्र सोनी, गुलाब सोनी आदि शामिल थे।

