नर्मदापुरम / इटारसी / बीती रात करीब 10 बजे ग्राम तारारोडा से कमलेश पटेल ने सूचना दी कि आज सुबह से उनके बाथरूम का पाइप जाम था। जब शाम को उन्होने चेंबर का ढक्कन हटाया तो उन्हे एक सांप दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र दीपक पवार, गोलू यादव, शिवांगी चौधरी, शुभम चौधरी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पाइपलाइन मे फसे हुए उस (indian rock python/ non venomous) अजगर प्रजाति के सांप करीब 4 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए ।

