


नर्मदापुरम / पिपरिया में नेत्र जाँच निशुल्क ऑपरेशन एवं चश्मा संबंधी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शंकराचार्य नेत्रालय, झोतेश्वर द्वारा संचालित ‘अनंतगंगा आँख जाँच केंद्र एवं ऑप्टिकल’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
नए केंद्र के शुरू होने से पिपरिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आँखों की जाँच तथा चश्मे से संबंधित सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। केंद्र का उद्देश्य लोगों को आँखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना और दृष्टि संबंधी समस्याओं के लिए समय पर जाँच कराने हेतु प्रोत्साहित करना है।
केंद्र में आँखों की जाँच, चश्मे के सही नंबर की जाँच एवं चश्मे से संबंधित सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को नेत्र संबंधी प्राथमिक जाँच के लिए सुविधा मिलेगी।
शुभारंभ के अवसर पर विधायक ने दृष्टि रोग विशेषज्ञ सत्यवीर सिंह द्वारा आंखों की जांच करवाई। विधायक ठाकुरदास नागवंशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती ममता नागवंशी, भाजपा वरिष्ठ नेता नवनीत नागपाल, जिला महामंत्री एवं मोर्चा गुलाब बैंकर, किसान मोर्चा जिला मंत्री प्रीतम पूर्वीया, पूर्व मंडल मंत्री दुर्गेश गोस्वामी उपस्थित रहे। केंद्र संचालक प्रिंस बेलवंशी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक नेत्र जाँच की सुविधा पहुँचाई जाए तथा जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।
पता: अनंतगंगा आँख जाँच केंद्र एवं ऑप्टिकल सांडिया रोड IDFC बैंक पिपरिया, जिला नर्मदापुरम।

