
नर्मदापुरम / माखन नगर में शनिवार को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से वरिष्ठ एवं जिले के प्रभारी अधिकारी संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े ने शाला का दौरा किया। उनके साथ पी के पटवा भी थे। उन्होंने कक्षा सातवीं के बच्चों से चर्चा भी की, कि अगर पढ़ाई में कोई भी दिक्कत आए तो उसका तुरंत शिक्षकों से बोलकर निराकरण कराये । शिक्षकों को भी बोला कि छात्रों को सरल ढंग से पढ़ाया जिससे उनकी समझ में आ सके।

