
नर्मदापुरम / पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 का शैक्षिक संवाद का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें सहजकरता श्रीमतीपूजा सोलंकी के द्वारा गणित के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं कागज के द्वारा विभिन्न ज्यामिति आकृतियां का निर्माण करना सिखाया गया । आज का विषय_ सीखने की प्रक्रिया में टी एल एम का प्रयोग करने को कहा गया।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विनय सोनिया ने सभी शिक्षकों को प्रोफाइल अपडेट करने के लिए कहा गया। जन शिक्षक रामभरोस यादव, प्रधान पाठक महेश रायकवार, श्रीमती ज्योति नामदेव, शालिनी नायक, सविता चोरे, कविता उपाध्याय, ललित नारायण पटेल तथा प्रधान पाठक महेश रायकवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

