
नर्मदापुरम / भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है। इस दिन ज़र्रुतमंदो को अन्न, वस्त्र आदि दान करने का महत्व है। इस पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ हो जाता हैं। इस तिथि पर पूर्णिमा का पहला श्राद्ध भी किया जाता है इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित, श्री राम जानकी मंदीर पर नर्मदा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया। यह कार्यक्रम विगत 5 वर्षों से प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या व विशेष पर्वों पर निरंतर किया जा रहा है। इस समय समिति के संरक्षक हंस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, श्यामू नायक, चिंटू राठौर, जयसिंह यादव, गौरव पटवा, मनोज मालवीय, हितेश मनवारे, अतुल मालवीय, डॉ. शुभम दुबे, अतुल चौकसे, हितेश मनवारे, साजन हेमनानी, विवेक बुली राठौर, प्रकाश गुप्ता, मनोज मालवीय, शिवम शर्मा, सचिन शर्मा, अनमोल चौकसे, आयुष दुबे, सौरभ तिवारी, राम कुमार, पंकज रैकवार, निशांत मालवीय आदि सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम निरंतर अमावस्या एवं पूर्णिमा पर आयोजित किया जा रहा हैं।

